भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस पार्टी के दो ब्लाकों में रिक्त चली रही ब्लॉक अध्यक्ष पद के नामों पर शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर उनका मनोनयन कर इसकी घोषणा कर दी गई।पार्टी की प्रदेश कमेटी द्वारा जारी सूची को जिला अध्यक्ष ने सार्वजनिक कर दोनो ब्लॉक अध्यक्षों पर संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य करने का भरोसा जताया है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ओझा व भदैया ब्लॉक अध्यक्ष के त्यागपत्र के बाद पार्टी में रिक्त चल रही ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन पर संगठन ने आखिरकार दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है।जिसमे सेमरी बाजार ,नगईपुर गांव निवासी राम भवन पांडेय को जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष व लंभुआ के छतौना निवासी मेराज अहमद को भदैया ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजी गई सूची में से प्रदेश संगठन ने उक्त दोनो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया।और दोनो के नाम की घोषणा करते हुए अनुशासन में रहकर पार्टी, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन की मजबूती की दिशा में पार्टी के कार्यक्रमों को जन –जन तक पहुंचाने की अपील की है।पार्टी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो की तरफ से नव मनोनीत उक्त दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
