संवाददाता : सगीर अली
कसया, कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी समर्थक दल अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी फतेउद्दीन खान कादरी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नौशाद अली अंसारी की अनुशंसा पर गुफरान बख्शी पुत्र मतिउल्ला निवासी वार्ड न. 11नगरपालिका परिषद कुशीनगर, कसया को भाजपा समर्थक दल अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उक्त पद पर मनोनीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अंसारी ने कहा है कि भाजपा समर्थक दल के प्रति आपकी लगन एवं निष्ठां को देखते हुए आपको इस पद पर मनोनीत किया गया है। श्री बख्शी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर समर्थक दल अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हाजी ताहिर हुसैन, सांसद कुशीनगर विजय दुबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक,नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह,कैश खान,के. यूनियन चेयरमैन सतीश मणि त्रिपाठी,आतिफ लारी, ओमप्रकाश जायसवाल, कस्तूर चंद जायसवाल,पूर्व सभसाद इस्तेयाक अंसारी, शमशाद अंसारी, कुश मद्धेशिया, मुराद कुरैशी, रहमत अली, नबीहसन आदि सहित सैकड़ो लोगो ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।




