चंद्रयान 3 सफल होने पर दी बधाइयां

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

मोहम्मदाबाद गोहना मऊ 

मोहम्मदाबाद गोहाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र के चिकित्सक डॉ संतोष कुमार यादव ने इसरो के सारे वैज्ञानिकों को बधाइयां दी और उन्होंने अपने स्टाफ को मिठाईयां खिलाकर मुबारक बाद दिया बताते चलें मशहूर चिकित्सा डॉ संतोष कुमार यादव से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसरो ने भारत में चंद्रयान 3 सफल करने पर पूरी दुनिया पर एक इतिहास लिख दिया है।इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगा। आज हमारे भारत का रॉकेट साइंस बहुत ऊंचाई पर जा चुका है आज पूरी दुनिया हमें देख रही है क्योंकि हमारे देश के वैज्ञानिक बहुत मेहनत करके इसरो को ऊंचाई पर लेकर जा रहे हैं और हमारे वैज्ञानिक विक्रम साराभाई ने जो सपना भारत देश के लिए देखा था आज वह सब सच हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने ही इसरो की स्थापना की और रॉकेट साइंस को सफल बनाया। हमारे देश के बच्चे इस देश का भविष्य है जो देश को आगे बढ़ाएंगे इसलिए अपने घर के बच्चों को शिक्षा दीजिए ताकि वह आगे चलकर राष्ट्रीय हित में सेवा कर सके वह आगे चलकर के डॉक्टर वैज्ञानिक इंजीनियर बने।एक अच्छी शिक्षा से समाज में बदलाव आ सकता है। इसी बीच अस्पताल के स्टाफ फार्मासिस्ट एक्सरे विभाग अन्य चिकित्सक ने जय जयकार का नारा लगाकर भारत माता की जय कहा। इस मौके पर डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ तनवीर, सरोज कुमार यादव अमित कुमार यादव एहसान अहमद सुजीत कुमार गौतम विनोद कुमार राहुल चौधरी मोहम्मद नसीम आदि लोग मौजूद रहे।