बाराबंकी पुलिस का सराहनीय कार्य.. देवा शरीफ मेले में अपने परिजनों से बिछुड़े 207 लोगों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले हाजी वारिस अली शाह देवा शरीफ मेला में देश के विभिन्न राज्यों से जायरीन आते हैं, भीड़ की वजह से काफी संख्या में बच्चे/महिलाएं/बुजुर्ग अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं, जिसके दृष्टिगत बाराबंकी पुलिस द्वारा मेला परिसर में खोया पाया केन्द्र स्थापित किये गये हैं। खोया पाया केन्द्र पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभी तक 207 (बच्चे/महिलाएं/बुजुर्ग) लोगों को उनके परिजनों को खोज कर मिलाया गया। परिजनों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
मजार खोया पाया केंद्र पर- 85
एजाज रसूल गेट खोया पाया केंद्र पर- 26
पानी की टंकी अस्ताना रोड खोया पाया केंद्र पर- 57
कौमी एकता गेट खोया पाया केंद्र पर- 9
मेला कोतवाली खोया पाया केंद्र पर- 30