अंतराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पहुंचे फाइबर खटीमा के सी एम डी आर सी रस्तोगी

स्थानीय समाचार

अंतराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पहुंचे फाइबर खटीमा के सी एम डी आर सी रस्तोगी

संवाददाता, ईश्वर सिंह

ऊधम सिंह नगर के खटीमा मे राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरिया मझोला के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान से सम्मानित प्रभारी प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप पाण्डेय नन्द को यू एस एम पत्रिका द्वारा गाजियाबाद के भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित 31 वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्य प्रतिभा सम्मान 2023 से भारत सरकार के प्रकाशन विभाग के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री डॉक्टर श्याम सिंह शशि ,निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के प्रोफेसर बाबूराव कुलकर्णी , अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति प्रमोद कुमार,नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के हरि सिंह पाल तथा संपादक उमाशंकर मिश्र द्वारा सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और 1001 रुपए मूल्य की पुस्तकों के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और मातृभाषा में शिक्षा विषय पर कवि नन्द ने अपना आलेख पाठ किया । इस सम्मान के मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत, एसएमसी लक्ष्मी चंद, अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक समिति के अध्यक्षा जमुना देवी, ग्राम प्रधान महेंद्र चन्द,साहित्यकार डॉक्टर रूपचंद शास्त्री “मयंक” डॉक्टर राज सक्सेना ,राम रतन यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं।सरिता पंथी,रूपचंद्र शास्त्री,राधा तिवारी राधेगोपाल को छोड़कर नए कवि माया जोशी, रुचि चौहान और तरुण सकलानी को सम्मानित किया गया।नए को केवल हिंदी साहित्य सम्मान दिया गया।सभी कवियों को एम डी धीरेंद्र चन्द्र भट्ट, मुख्य अतिथि dr आर सी रस्तोगी सी एम डी खटीमा फाइबर्स,उत्तराखंड बाल कल्याण साहित्य संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप पाण्डेय नन्द और प्रेमा भट्ट के हाथों अंगवस्त्र ,सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह के साथ प्रदान किया गया।