प्रकाश तिवारी की 98 वर्षीय माता के निधन पर पहुंचे सीएम धामी

स्थानीय समाचार

उत्तराखंड:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा निवासी प्रकाश तिवारी की 98 वर्षीय माता जी के आकस्मिक निधन पर

संवाददाता, बेबी जोर्ज

खटीमा 02 जून 2023, प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा निवासी प्रकाश तिवारी की 98 वर्षीय माता जी के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दुःखी परिजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री के साथ उस वक्त रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी,जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा, खटीमा कोतवाल नरेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे