वृद्धा आश्रम में मनाई गई नगर विकास मंत्री का जन्मदिन, बृद्धों के हाथों केक काटकर मनाई खुशियां, बांटा फल

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)

उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के जन्मदिन पर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्ध आश्रम में भाजपा युवा नेता व समाजसेवी सूरज राय और समाजसेवी संगठन ए एस ए एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सुसाईटी के संयुक्त नेतृत्व में वृद्धजनों के बीच केक काटकर ऊर्जा मंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

इस दौरान वृद्धों को फल और मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई तथा एके शर्मा के दीर्घायु होने की कामना किया। कार्यक्रम के आयोजक युवा समाजसेवी सूरज राय ने वृद्ध आश्रम में मौजूद 93 वृद्धों को फल वितरित किया और सभी को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सूरज राय ने कहा कि वृद्ध जनों के बीच समय व्यतीत करना और उनके सुख दुख में शामिल होना जरूरी है। कहा कि सभी वृद्ध जन किसी न किसी कारण से आज अपना घर छोड़कर वृद्ध आश्रम में रहने पर मजबूर है।

यह समाज के लिए सोचने का विषय है। कहा कि घर के वृद्धों का आदर करना और उनके बीच समय व्यतीत कर उनके होठों पर भी हंसी लाई जा सकती है। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान आशीष प्रताप सिंह सोनू , समाजसेवी जेपी सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू प्रसाद, सुनील सिंह, विष्णुदेव सिंह, आकाश उर्फ दादा, सिंटू राय, रजनीश यादव, प्रहलाद चौहान, मुलायम सिंह, संस्था के प्रबंधक अनवार अहमद, अबूबकर, मोनू भारती सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।