एस.बी.पी.एम.स्कूल में बड़े हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

“बाल दिवस” भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके प्रेम और स्नेह के कारण, उनकी जयंती को बच्चों का यह दिन घोषित किया गया। बच्चों के प्रति श्री नेहरू के गहरे लगाव के कारण ही यह दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे। आज के दिन को बच्चों के विकास और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी मनाया जाता है। स्कूलों में इस दिन कई विशेष कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

इसी क्रम में “बाल दिवस” पर रामनगर क्षेत्र के तमाम विद्यालयों में बड़े हर्सोउल्लास के साथ दिवस मनाया गया। कस्बा रामनगर के बुढ़वल चौराहा स्तिथ श्री भगौती प्रशाद मेमोरियल ( एस. बी. पी. एम.) स्कूल में “बाल दिवस” का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के अध्यापकों के द्वारा बनाए गए फूड्स आइटम एवं गेम आदि का स्टॉल लगाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक संतोष तिवारी एवं प्रधानाचार्या अलका शुक्ला के द्वारा किया गया। विद्यालय में लगे झूलों, कॉटन केन्डी, गेमिंग स्टॉल पर बच्चों का तांता लगा रहा। बाल दिवस के इस आयोजन में विद्यालय के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बहुत ही उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया एवं विद्यालय में होने वाले कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।