विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान ही विकास का आधार — सचिन सिंह शोलू

Education

प्रतापगढ़।

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

अतुल कुमार यादव 

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान ही विकास का आधार — सचिन सिंह शोलू

 

ए एन इंटरनेशनल स्कूल गड़वारा में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिनमें रेन डिटेक्टर अलार्म, माइक्रोस्कोप, वाटर जनरेटर, एटीएम मशीन, सोलर सिस्टम, ट्रैफिक लाइट और स्मोक मशीन शामिल थे। इन मॉडलों को देखकर मुख्य अतिथि गड़वारा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। मुख्य अतिथि सचिन सिंह शोलू ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान विकास का आधार है और छात्रों की नवाचारपूर्ण सोच देश का भविष्य संवारेगी। उन्होंने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सावित्री द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों की प्रतिभा को निखारने में विद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज द्विवेदी, शाखा प्रबंधक अजय गौतम और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

National Khabar 9 

 

9415860759