
श्री लोहनी ने विगत 25 वर्षों से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रदान करने, क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम करने एवं क्षेत्र के युवाओं एवं युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार देकर बेरोजगारी और गरीबी कम करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनको सम्मानित करने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है विभिन्न सामाजिक संगठनों , स्वयं सहायता समूह एवं संगठनों और क्लस्टरों ने उनको बधाई दी है और आशा की है कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में उनका योगदान समाज को मिलता रहेगा