संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 15/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 58/2026, धारा- 352, 351(3) बीएनएसएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी में नामजद अभियुक्तगण 1.विकास चौहान उर्फ विक्की पुत्र चन्द्र शेखर चौहान निवासी एस 12/44-सी-3 पियरिया पोखरी थाना चेतगंज वाराणसी 2. मोहित सिंह चौहान निवासी सुरेश निवासी एस 12/49 पियरिया पोखरी तेलियाबाग थाना चेतगंज वाराणसी को दिनांक 15.03.2026 को समय 13.40 बजे अंतर्गत धारा- 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- दिनांक 14.03.2026 को आवेदिका द्वारा थाना चेतगंज पर प्रतिवादीगण द्वारा गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 0058/2026, धारा- 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया है । मुकदमें की जानकारी होने पर अभियुक्तगण द्वारा पुनः मुकदमा वादिनी उपरोक्त के दरवाजे पर जाकर बकवासबाजी करते हुए आमदा-फौजदारी पर उतारु होकर शांति व्यवस्था भंग करने लगे ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना को देखते हुए मौके पर गिरफ्तार न किया जाता तो निश्चिय ही कोई संज्ञेय अपराध कारित कर देते । अतः प्रतिवादीगण को मौके से समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विकास चौहान उर्फ विक्की पुत्र चन्द्र शेखर चौहान निवासी एस 12/44-सी-3 पियरिया पोखरी थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष । मोहित सिंह चौहान निवासी सुरेश निवासी एस 12/49 पियरिया पोखरी तेलियाबाग थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान- पियरिया पोखरी संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 58/2026, धारा- 352, 351(3) बीएनएसएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का –
प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री संदीप चौरसिया थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी




