संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 11/02/2026 पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज द्वारा गठित विशेष जांच दल द्वारा प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पर पंजीकृत गुमशुदगी नं0 34/2025 के क्रम में लगभग 04 माह से गुमशुदा महिला को सर्विलांस सेल व सीडीआर के सहयोग से प्रेमनगर भूतल तेजाजी का मन्दिर के पास वार्ड नं 03 जैतपुरा थाना दौलतापुर जयपुर राजस्थान से दिनांक 10.02.2026 को बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंपा।
घटना का विवरण- आवेदिका द्वारा दिनांक 23/10/2025 को थाना चेतगंज पर उक्त महिला के गुमशुदा हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी नं0 34/2025 दर्ज कराया था । उक्त गुमशुदगी के जांच के क्रम में 04 माह पूर्व से लापता महिला को गठित विशेष जांच दल व सर्विलांस टीम द्वारा लगभग 150 मोबाइल के सीडीआर को खंगाला गया व कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए प्रदेश के कई जनपदों में व जनपद वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में सुरागरसी पतारसी की गयी जिसके उपरान्त मुखबिर द्वारा जयपुर के आस पास खोजबीन करने के लिये बताया गया तत्पश्चात गठित टीम सर्विलांस व सीडीआर के माध्यम से जयपुर राजस्थान पहुँचकर गुमशुदा महिला को प्रेमनगर भूतल तेजाजी का मन्दिर के पास वार्ड नं 03 जैतपुरा थाना दौलतापुर जयपुर राजस्थान से दिनांक 10.02.2026 को रात्रि करीब 3.10 बजे बरामद कर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी लाया गया तथा विधिक कार्यवाही कर गुमशुदा उपरोक्त को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । गुमशुदा महिला बालिग है जिसने बिना घर वालो को बताये अपनी शादी जयपुर राजस्थान में कर लिया है अब परिवारजनो को कोई आपत्ति नहीं है ।
पंजीकृत गुमशुदगी सं0- 34/2025 दिनांक 23/10/2025 थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
बरामदगी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक- 10.02.2026, समय- 03.10 बजे स्थान- प्रेमनगर भूतल तेजाजी का मन्दिर के पास वार्ड नं 03 जैतपुरा थाना दौलतापुर जयपुर राजस्थान ।
बरामदगी वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।उ0नि0 अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग कमि0 वाराणसी।उ0नि0 संदीप कुमार चौरसिया थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी। म0उ0नि0 आदर्शिका मिशन शक्ति प्रभारी थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी। म0उ0नि0 अंकिता कुमारी थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी। का0 किशन गौड थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी। म0का0 निशा थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी। का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी।




