संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त,काशी जोन,कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा दिनांक-18.02.2026 को वादिनी मुकदमा व उनके रिश्तेदारों के साथ छेड़खानी करने व गाली गलौज करने वाले अभियुक्त साहिल पुत्र गोपाल निवासी-सी 26/67 छोटी मल्दहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र-18 वर्ष को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया तथा धारा 170/126/135 BNSS के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष प्रेषित किया गया। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक-18.02.2026 को वादिनी द्वारा थाना चेतगंज पर दी गयी लिखित तहरीर बाबत् प्रतिवादी द्वारा वादिनी के साथ छेड़खानी करने व गाली गलौज करने तथा वादिनी के रिश्तेदार के साथ प्रतिवादी के पिता द्वारा मारपीट व गाली गलौज देने के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चेतगंज पर मु.अ.सं. 0037/2026 धारा 75,79,115(2),352 BNS में पंजीकृत किया गया तथा मुकदमा लिखाने की बात पर पुनः वाद-विवाद पर उतारु होने एवं छेड़खानी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त साहिल पुत्र गोपाल निवासी-सी 26/67 छोटी मल्दहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र-18 वर्ष को थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा अन्तर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया तथा धारा 170/126/135 BNSS के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष प्रेषित किया गया। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- साहिल पुत्र गोपाल निवासी-छोटी मल्दहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र-18 वर्ष।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। म0उ0नि0 आदर्शिका थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।म0उ0नि0 अंकिता कुमारी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।म0आ0 सारिका सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।आरक्षी विकास शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।




