कनाडा, बांग्लादेश में राजनीतिक उठापटक पर हमारी नजर’, वाशिंगटन में क्वॉड विदेश मंत्रियों की बैठक संभावित

INTERNATIONAL

दिल्ली : रणधीर जायसवाल विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने साप्ताहिक प्रेस कॉनफ्रेंस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर कहा कि, ‘इस वर्ष हमें भारत में वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करनी है. इसकी तारीखें राजनयिक चैनलों के माध्यम से तय की जाएंगी’ हर वर्ष हम रूस के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन करते हैं. । वहीं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक पर, रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ समारोह के लिए वाशिंगटन, डीसी में होने की उम्मीद है’। बांग्लादेश के साथ मौजूदा सीमा स्थिति पर, विदेश मंत्रालय ने कहा कि, ‘हमने अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट कर दी है। हमने कार्यवाहक, उप-कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया था और सीमा बाड़ लगाने पर अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट कर दी थी। सीमा पार आतंकवाद पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इस बात पर दृढ़ हैं कि आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में मौजूद हो, उससे पूरी ताकत से लड़ने की जरूरत है और हमने सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को भी चिन्हित किया है’। हम सीमा पार आपराधिक गतिविधियों, तस्करी और मानव तस्करी, कांटेदार तार की बाड़ लगाने, सीमा पर प्रकाश व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थापना और मवेशी बाड़ लगाने जैसे उपायों को प्रभावी ढंग से संबोधित करके बांग्लादेश के साथ अपराध मुक्त सीमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनका उद्देश्य सीमा को सुरक्षित करना है. बांग्लादेश की स्थिति पर, विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमारे विदेश सचिव ने दौरा किया था, जिसमें हमने कहा था कि हम सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं. ताकि भारत-बांग्लादेश संबंध बांग्लादेश और भारत के लोगों के लिए अच्छे हों’। कनाडा के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर, विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘कनाडा में बहुत सारे राजनीतिक घटनाक्रम चल रहे हैं। हम उन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। भारत और कनाडा के बीच बहुत गहरे संबंध हैं. उम्मीद है कि ये संबंध मजबूत बने रहेंगे और भारत इस दिशा में कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार रहेगा’।