मेधावी छात्रा आलिया ने सीनियर वर्ग में विद्यालय टॉप किया

Breaking

उत्तराखंड:

संवाददाता – ईश्वर सिंह

खटीमा। राजकीय इंटर कॉलेज, चारुबेटा से हाईस्कूल की परिषदीय परीक्षा में 81.2 प्रतिशत के साथ गत वर्ष विद्यालय टॉप करने के बाद राम कुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली ग्राम मुंडेली की मेधावी छात्रा *आलिया* ने इस वर्ष भी कक्षा 11 में 96.6 प्रतिशत के साथ सीनियर वर्ग में विद्यालय टॉप किया है, आलिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त गुरुजनों और अपनी दादी *अफ़साना बेगम* तथा स्वजनों को दिया है। गत वर्ष दस हजार रुपये का इंस्पायर अवार्ड जीतकर जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने वाली आलिया शुरू से ही प्रतिभाशाली रही है। उसने अपनी सभी पूर्व कक्षाएँ विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण की हैं। आलिया की हाईस्कूल की उपलब्धि के फलस्वरूप उसकी माँ *सितारा बी* को भी कमला नेहरू पुरस्कार दिया जा चुका है। आलिया की प्राथमिक विद्यालय, चारुबेटा की प्रधानाध्यापिका *मीना गुप्ता*, राजकीय इंटर कॉलेज, चारुबेटा के प्रधानाचार्य *रामनारायण वर्मा* तथा राम कुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य *भगत सिंह बोरा* सहित तीनों विद्यालयों के उसके गुरुजनों ने उसे बधाई देते हुए यह शुभकामना की है कि आगामी इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा में वह उत्कृष्ट प्रदर्शन करे।