, ब्यूरो रिपोर्ट आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़
आजमगढ़ जिले में 2018 बैच के आरक्षी रंजीत कुमार मौर्या जो आजमगढ़ में ट्रैफिक विभाग में तैनात थे, ड्यूटी खत्म होने के उपरान्त देर रात किराए के कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए, सुबह जब अन्य साथियों ने जगाने का प्रयास किया, तो उनकी संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो चुकी थी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है, मृतक ट्रैफिक आरक्षी की पहचान रंजीत कुमार मौर्या के रूप में हुई है, जो बलिया जिले के जामगांव थाना रसड़ा के रहने वाले थे। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मातवरगंज में किराए के मकान में रहते थे, बताया गया कि रविवार की रात रंजीत कुमार मौर्या, अपने कमरे में अंगीठी जलाकर, उसे बिस्तर के पास रखकर सो गए थे। कमरा बंद होने के कारण अंदर धुआं भर गया, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो साथ रह रहे अन्य सिपाहियों को अनहोनी की चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर रंजीत मौर्या को मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शुभम तोदी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी गई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, आइए आपको सुनाते हैं कि सीओ सिटी शुभम तोदी ने क्या बताया




