ब्रेकिंग आजमगढ़,प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए… आजमगढ़ DM सख्त, SP भी दिए यह निर्देश

Agriculture Breaking

संवाददाता राम आशीष सिंह आजमगढ़ गढ़ में बकरीद के त्यौहार की तैयारी ज़ोरों पर है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने नमाज़ स्थलों का निरीक्षण किया। कुर्बानी के अवशेषों के डंपिंग के लिए 18 जगहें चिन्हित की गई हैं। जिलाधिकारी ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी रोकने के निर्देश दिए हैं।आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में 7 जून को बकरीद का त्यौहार है। ऐसे में आजमगढ़ के डीएम जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने नमाज स्थल, कुर्बानी के संभावित स्थलों, डंपिंग ग्राउंड्स का निरीक्षण किया। मुबारकपुर पालकालकापरिषद के अधिशासी अधिकारी ने डीएम और एसपी को बताया कि नगर में कुर्बानी के अवशेषों को डंपिंग के लिए 18 जगहों पर खुदवाए गए हैं। सभी लोगों को बचे हुए अवशेषों को इसी स्थान पर डंपिंग करने के लिए जागरूक किया गया है।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ने किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित स्थल पर ही कुर्बानी हो और अवशेषों को खुले में न फेंके। डीएम ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें, कहीं भी कोई घटना नहीं होनी चाहिए।