रोजाना सब्जी-रोटी खाने से हो चुके हैं बोर, घर पर बनाएं टेस्टी मसाला पराठा, जानें रेसिपी

LIFE STYLE

कई बार ऐसा होता है कि हमें रोजाना रोटी सब्जी खाना सही नहीं लगता है। इसे खाते-खाते हम बोर भी हो जाते हैं। तो चलिए ऐसे में हम आपको इसकी जगह एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। हम बात कर रहें हैं मसाला पराठा की। बता दें मसाला पराठा को आप आसानी से बना सकते हैं। भारतीय घरों में पराठा एक ऐसी डिश है जिसे लोग नाश्ते में बड़े शौक से खाते हैं।

कभी आलू के पराठे तो कभी गोभी के, इतना ही नहीं पराठे तो पनीर के भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं वहीं अगर आपका इनसे भी मन भर जाए तो आप मसाला पराठा बना सकते हैं। ये खाने में जितना टेस्टी और अलग होगा उतना ही इसे बनाना आसान होता है। तो आप अगर रोज एक जैसा नाश्ता करते-करते बोर हो गए हैं और पराठे की वैराइटीज में भी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। तो चलिए हम आपको इसकी आसान विधि बताते हैं।

मसाला पराठा बनाने के लिए सामग्री
आटा – 1 कप
बेसन – 1 कप
जीरा – 1/2 टी स्पून
अजवाइन – 1 टी स्पून
अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

मसाला पराठा बनाने की विधि
सबसे पहले मसाला पराठा बनाने के लिए एक बाउल में आटा और बेसन छान कर मिक्स करें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च के साथ जीरा, अजवाइन, हींग, कसूरी मेथी, बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक आटे के मिक्चर में मिला दें। पराठे को खस्ता बनाने के लिए इसमें एक चम्मच तेल डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छे से गूंथ लें। अब इसे ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे के बाद इसे एक बार फिर से अच्छे से गूंथ लें। अब इसकी लोइयां तैयार करके तवे को गर्म करने रख दें। इस के बाद लोइ का गोल या तिकोना पराठा बेल लें। अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। पराठे को सुनहरा होने तक सेकें। अब इसी तरह बाकी पराठे भी सेंक लें। अब इस टेस्टी पराठे को चाय के साथ हरी चटनी और केचअप के साथ सर्व करें।

बांदा: बेटी के हाथ पीले करने से पहले उठ गया पिता का साया, शादी तय होने के बाद नहीं हो पा रहा था रुपयों का इंतजाम…