यूनियन इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Uncategorized स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला
रामनगर, बाराबंकी
शुक्रवार को रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना उनके द्वारा कराया गया।
इस प्रतियोगिता में बुढ़वल,अमोली कलां, सहादत गंज, विछलखा, त्रिलोकपुर, गनेशपुर, शेखपुर, सुरवारी आदि न्याय पंचायत के बच्चों ने भाग लिया।
उन्होंने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है मन प्रसन्न रहता है और हमारी भाजपा की सरकार भी खेल कूद प्रतियोगिता को बढ़ चढ़ कर बढ़ावा देती है और हम चाहते है कि हमारे क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेल प्रतियोगिता में भाग ले और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करे।
इस क्रीड़ा प्रतियोगिता के मौके पर ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय, जिला मंत्री उमानाथ मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू हनुमंत अवस्थी, यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह,सुरेंद्र मिश्र ,लोकेश ,अंकुर गिरि, छवि राम ,विजय त्रिपाठी ,भोला प्रसाद ,रागिनी सिंह,अयोध्या रावत, एआरपी अर्चना मिश्र ,नवीन मिश्र ,लोकनाथ तिवारी ,ब्लॉक मंत्री पवन मिश्र, विनीत शुक्ल,गीता मिश्र ,संदीप वर्मा ,विनय वर्मा ,गोविंदा ,नीरज ,अंकित ,समीर, कार्यक्रम का संचालन आलोक शुक्ल द्वारा किया गया ,समूचे ब्लॉक के शिक्षक व शिक्षा मित्र उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो,लंबी कूद,ऊंची कूद, गोलाफेक,चक्र छेपड,और दौड़ के खेल में भाग लेने वाले बच्चों को यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री कमलेश सिंह ने पुरुस्कार दिया।