ब्लॉक स्तरीय सर्वश्रेष्ठ किसानों को किसान श्री तथा 10 हजार की नगद राशि से किया सम्मानित*

स्थानीय समाचार

*ब्लॉक स्तरीय सर्वश्रेष्ठ किसानों को किसान श्री तथा 10 हजार की नगद राशि से किया सम्मानित*

संवाददाता, ब्यूरो ईश्वर सिंह 

खटीमा विकासखंड स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ कृषकों को गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।

खटीमा विकासखंड क्षेत्र के बगुलिया निवासी सत्येंद्र कुमार भारतीय को उद्यान फलोत्पादन, छिनकी निवासी धीरज सिंह राणा को मत्स्यपालन, नौसर निवासी मनोज कुमार को कृषि तथा प्रतापपुर निवासी निखिल यादव को पशुपालन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उत्पादक के रूप में चय किया गया। वहीं एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी उधम सिंह नगर के तत्वाधान में कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम फॉर एक्सटेंशन रिफॉर्म्स योजना के तहत

कृषि वर्ष 2021-22 के आधार पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषक के रूप में चयन करके सर्वश्रेष्ठ उत्पादकों को किसान श्री प्रशस्ति पत्र के साथ ही दस हजार का नगद कृषि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।