सारा ग्रूप की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों को वितरित किया गया कंबल

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया(गाजीपुर) 

जमानियां (गाजीपुर) खबर गाजीपुर के जमानिया से है जहा जमानिया नगर  के दुरहिया स्थित सारा हीरो एजेंसी में सारा ग्रूप की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों को वितरित गया कंबल । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व,सारा ग्रूप  के ऑनर फैजान वारिस  के हाथों कंबल का वितरित किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सारा ग्रुप से व सारा ग्रुप से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। इस ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाया जा रहा है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। सारा ग्रुप के ऑनर फैजान   ने कहा कि सारा ग्रुप हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है।  इस अवसर पर बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरित किया गया। इस मौके पर   भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ,सुनील गुप्ता  व सारा ग्रुप के सभी मेंबर मौजूद रहे।