भाकियू टिकैत गुट करा रहा गरीब बेटियों की शादी, 6 अक्टूबर को एक दूजे के होंगे 101 जोड़े

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट द्वारा आयोजित होने वाले 13वें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह की तैयारियां सोमवार को तेल पूजन कार्यक्रम के साथ शुरू हो गईं। सुबह से ही दर्जनों कार्यकर्ता मंडप की तैयारी में जुटे रहे। महिलाओं द्वारा सती अनुसुइया की पूजा के साथ दुर दुरैय्या की रस्म भी पूरी की गई। इसके साथ मंडप के नीचे ही कन्या भोज का आयोजन हुआ। शाम को सत्य नरायण की कथा आयोजित हुई और प्रसाद का वितरण भी किया गया।रविवार यानि 6 अक्टूबर को गोंडा बाराबंकी मार्ग पर स्थित नवीन मंडी स्थल पर 13वां सामूहिक विवाह व निकाह समारोह का आयोजन हो रहा है। भाकियू हर साल गरीब बेटियों के हाथ बड़ी धूमधाम से कराता है। शुक्रवार को तेल पूजन की रस्म व कारीगरों द्वारा मेहमानों के लिये मिठाई व वेदियां बनाने के साथ विवाह की तैयारियों की शुरूवात हो गई। सुबह से ही कार्यकर्ता मंडप बनाने की तैयारियों में जुट गए। 101 महिलाओं को दुर दुरैय्या की रस्म अदा कराई गयी।

इसके साथ ही 51 बालिकाओं को कन्या भोज कराया गया। देर शाम सत्य नारायण कथा आयोजित हुई और प्रसाद का वितरण हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में इस बार 101 शादियों का लक्ष्य रखा गया था। कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा उठाने वाले जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने बताया कि 98 शादियों के पंजीकरण हो चुके हैं जिनमे पांच निकाह भी शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं को बांटी गईं जिम्मेदारियां
सामूहिक विवाह समारोह को लेकर भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अलग अलग कमेटियों का गठन किया। सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम स्थल पर 200 वालंटियर तैनात किए गए हैं जो मेहमानो के खाने से लेकर अतिथियों के स्वागत व मंच देखभाल, मंडप, पार्किंग व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

राकेश टिकैत देंगे आर्शीवाद
भाकियू के मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू’ ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों लोग भाग लेंगे। बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन तथा प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा समारोह में आकर वर वधू को अपना आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा जिले के प्रशासनिक अफसर समेत तमाम जनप्रतिनिधि सहित तमाम नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

“मिशन शक्ति फेज-5” का शुभारम्भ, बच्चों को बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की दी गई जानकारी