भाजयुमो ने आतंकवाद का पुतला जलाते हुए किया जमकर विरोध प्रदर्शन

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)

 

शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करते हुए विधानसभा रामनगर के बुढ़वल चौराहे पर इस्लामी आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला भी जलाया तथा उन लोगों ने कहा कि इस कायराना हमले की हम सब लोग कड़ी निंदा करते हैं और वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, महामंत्री विनय मिश्रा, अनुराग शुक्ला, दिव्य प्रकाश, रवि मिश्र, रवि भारद्वाज, सुवालेह अंसारी, राजेन्द सोनी, आशु शुक्ला सहित सैकड़ों भाजयुमो साथी उपस्थित रहे।