भाजपा का सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू : 5 तरीके से बनाए जाएंगे सदस्य

स्थानीय समाचार

Barabanki: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान शुरू करने की योजना बनाई है, जो कि एक सितंबर से राष्ट्रव्यापी रूप से लागू होगा। गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर इस अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को सदस्यता प्रक्रिया और इसके तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

एमएलसी और जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक दल नहीं है, बल्कि एक विचारधारा है, जिसमें राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को पार्टी से जोड़ना है जो भारत को एक समृद्ध और समर्थ राष्ट्र बनाने की चाह रखते हैं।अवनीश सिंह ने बताया कि सदस्यता के लिए कुल पांच तरीके उपलब्ध हैं- 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो एप के माध्यम से, ऑफलाइन फॉर्म भरकर,अन्य डिजिटल माध्यमों से। उन्होंने बताया कि 2019 में मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा ने 18 करोड़ से अधिक नए सदस्य जोड़े थे, जिससे पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

कार्यशाला की जाएंगी आयोजित
जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, और सभी मोर्चों को जिम्मेदारियां और लक्ष्य सौंपे गए हैं। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बाराबंकी जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अभियान में सर्वाधिक संख्या में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि 25, 26 और 27 अगस्त को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें सदस्यता अभियान के विभिन्न पहलुओं को समझाया जाएगा।

युवक को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या, हत्यारों ने युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, फोड़ दी आंखें, फिर हाथ-पैर बांधकर तालाब में फेंका