सगड़ी, आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
सगड़ी तहसील अंतर्गत रौनापार थाना क्षेत्र के उर्दिहा निवासी रौनापार भाजपा मंडल महामंत्री को रौनापार थाना प्रभारी ने रात्रि में उठाने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित थाने का किया घेराव मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे क्षेत्राधिकारी को संबोधित ज्ञापन जीयनपुर कोतवाल को सौंपा रौनापार थाना प्रभारी को कार्य मुक्त कर धन उगाही व दंडात्मक कार्रवाई के साथ चल अचल संपत्ति की जांच की मांग। जानकारी के अनुसार रौनापार थाने पर सुबह 9:00 बजे के करीब भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचकर थाने का घेराव किया, और थाने के गेट पर लगभग 3 घंटे धरने पर बैठे रहे वहीं क्षेत्राधिकारी के अनुपस्थिति पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय लगभग 12:00 बजे पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे को क्षेत्राधिकार को संबोधित ज्ञापन जिसमें थानाध्यक्ष रौनापार के खिलाफ पत्रक सौंपा। भाजपा पदाधिकारियों ने मांग कि थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाए मंडल अध्यक्ष रौनापार शिव कुमार मौर्य ने बताया कि शनिवार की रात में उर्दिहा गांव पहुंचे थानाध्यक्ष रौनापार राम प्रसाद बिंद ने रौनापार मंडल के महामंत्री वीरेंद्र पटेल के घर पहुंच गये, और दुर्व्यवहार कर अपशव्द बोलते हुए कपड़े भी नहीं पहनने दिया और घर से थाने उठा लाए। वीरेंद्र पटेल के बार-बार पूछे जाने पर कि आप हमें क्यों ले जा रहे हैं, नहीं बताया गया। इस बात से नाराज काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सुबह थाने पर पहुंचे और थाने का घेराव करने के बाद गेट के सामने धरने पर बैठ गए। वहीं पर थानाध्यक्ष रौनापार राम प्रसाद ने बताया कि ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें 21 जुलाई को युवक को रश्शी में बांधकर मारने पीटने की विडियो में इस्माइलपुर गांव निवासी विनोद पुत्र राम शब्द यादव को रात में उर्दिहा गांव में पकड़कर रस्सी से बांधकर मारा जा रहा था । जिसकी संदीप पटेल द्वारा इस पूरी घटना की वीडियो बनाया गया था, इसी संबंध में संदीप के भाई वीरेंद्र पटेल को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। इस वायरल वीडियो का संज्ञान उच्च अधिकारियों को भी है। जानकारी होने पर सीओ सगड़ी की अनुपस्थिति में जीयनपुर कोतवाल मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों को समझाया बुझाया। भाजपा पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष रौनापार के विरुद्ध पत्रक सौंपा, और इस मामले में रौनापार थाना प्रभारी को कार्यमुक्त कर दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ धन उगाही व चल अचल संपत्ति की जांच की मांग की। इस अवसर पर जगत नारायण गोंड, विनय मिश्रा, विजय कुमार, कालिका सिंह, दयानंद शुक्ला, विनोद साहनी, रवि गुप्ता, संतोष पटेल, विजय पटेल सूर्यभान पटेल, तारकेश्वर ओझा चंद्रशेखर सिंह अभिमन्यु पटेल सहित भाजपा जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह पटेल ने भी पहुंच कर जानकारी ली इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




