भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष जमानियां को सौंप पत्रक

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर)

जमानिया(गाजीपुर) खबर गाजीपुर के जमानिया से है जहां नगर पालिका अध्यक्ष जमानियां को पत्रक सौंप कर ईओ से किराया वसूलने की भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने की मांग। बता दें की नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा मैरिज हॉल को अपने आवासीय उपयोग में लाने को लेकर शनिवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को पत्रक सौंपा। जहां पालिका अध्यक्ष को दिए गए पत्रक में बताया कि अधिशासी अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वार्ड नंबर 7 में स्थित मैरिज हॉल जो नगरवासियों के लिए मांगलिक कार्य हेतु बनाया गया है। जिसमें नगर के लोग किराया पर लेकर मांगलिक कार्य करते थे। लेकिन वर्तमान में अधिशासी अधिकारी जब से यहां कार्यभार ग्रहण किये हैं। उक्त मैरिज हाल को अपने निजी उपयोग (निवास) के रूप में कर रहे हैं। जिससे नगर के लोगों को अपना मांगलिक कार्य करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। इससे नगर पालिका को आर्थिक क्षति हो रही है। यही नहीं अधिशासी अधिकारी द्वारा आउटसोर्सिंग पर तैनात दो कर्मचारी अमरनाथ व नीलरतन को भी अपने निजी कार्य में लगा रखे हैं। मांग किया कि अधिशासी अधिकारी से प्रतिदिन के हिसाब से निजी प्रयोग किया जा रहा मैरेज हॉल का किराया व कर्मचारियों का वेतन वसूल कर उसका उपयोग नगर के विकास में किया जाए। अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पत्रक मिला है। इओ से किराया व कर्मचारियों के वेतन की वसूली की जायेगी। इओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि वहां कोई भी मैरेज हाल नहीं है। नीचे पुस्तकालय व ऊपर आवास है। कर्मचारी मेरे निजी कार्य में नहीं लगे है। पत्रक सौंपने वालों में अवधेश कुमार ,गोपाल वर्मा, संजीत यादव, जगदीश प्रसाद, सेठ संतोष कुमार,दीनानाथ ,संजय यादव आदि रहे।