पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

स्थानीय समाचार

संवाददाता : त्रिभुवन त्रिपाठी
देवरिया में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री विश्व के शक्तिशाली नेता नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ कर स्वच्छता अभियान एवं सदस्यता अभियान बाबा राघव दास शक्ति केंद्र स्वामी दयानंद शक्ति केंद्र देवरिया खास एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेई शक्ति केंद्र में चलाया गया । मुख्य अतिथि देवरिया सदर के विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने नई कॉलोनी, गरुणपार, मोतीलाल रोड पर घर-घर जा कर आम जन को सदस्य बनाया, अपने संबोधन में सदर विधायक ने कहा कि आज हम सभी को गर्व होता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हैं हम सभी कार्यकर्ता उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं हम सभी को विश्वास है कि हिंदुस्तान को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे उनके नेतृत्व में पूरा देश ही नहीं पूरे विश्व के लोग आशा भरी निगाह से देखते हैं, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा हम सभी को नरेंद्र भाई मोदी को देखकर गर्व होता है कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है कि जहां बुथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ,और मुख्यमंत्री ,मंत्री बन सकता है, आज हम सभी मोदी जी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं यह अभियान महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र मल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को चुनौती के रूप में लेकर कार्य कर रहे हैं हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने जो लक्ष्य देवरिया को दिया है वह हम सभी मिलकर पूरा करेंगे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, सुधीर मद्धेशिया रविंद्र राव संजू सोनी अजय सिंह रवि शंकर नाथ त्रिपाठी बजरंगी मणि दीपू यादव पवन जायसवाल विजय पटेल शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष गुप्ता, राजेश द्विवेदी सुग्रीव चौरसिया रजनीकांत श्रीवास्तव रामू वर्मा श्रवण सोनकर विजय गुप्ता सभासद भोला मल्ल सभासद राजू मिश्रा अजय शुक्ला गौरव मिश्रा अविनाश लाल श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.