पुलिस रात्रि गस्त की खुली पोल, मुख्य बाजार में घर के बाहर से बाइक चोरी

Breaking

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
दरियाबाद थाना अंतर्गत अलियाबाद के मुख्य बाजार में शनिवार की रात्रि घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गयी। अलियाबाद निवासी प्रार्थी प्रेम कुमार ने बताया कि उनकी बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर जिसका नंबर UP42 AW 4708 है, प्रतिदिन की तरह दरवाजे के बाहर खड़ी थी। जो रात्रि में चोरी हो गयी। बाइक में प्रार्थी के बाइक की आरसी बीमा भी रखा था। प्रार्थी ने बाइक के चोरी होने की शिकायत चौकी अलियाबाद में की है। मुख्य बाजार में घर के सामने से बाइक चोरी होना पुलिस रात्रि गस्त की पोल खोलती नज़र आ रही है।