देशी शराब की दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी: महादेवा पुलिस चौकी के अंतर्गत महादेवा देशी शराब की दुकान के सामने खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने रविवार सुबह थाना रामनगर पर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जुरौंडा निवासी रामप्रताप सिंह पुत्र शिववीर सिंह शनिवार रात करीब नौ बजे शराब लेने के लिए महादेवा स्थित ठेका पर गया था। शराब लेकर जैसे ही वापस हुआ तो देखा कि उनकी प्लेटीना बाइक यूपी 32 एफडी 9665 गायब थी। इस घटना के होते ही वहां पर हड़काम मच गया और पीड़ित गाड़ी को खोजने में जुट गया। काफी खोजबीन के बाद जब गाड़ी नहीं मिली तो पीड़ित ने स्थानीय थाने पर लिखित शिकायत पत्र देते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।