किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया बैठक
खटीमा उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)
रिपोर्ट – ईश्वर सिंह
मो- 8171876242
जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में कृषि मंडी समिति के गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया। जहां भारी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने शिरकत किया। आपको बता दें कि इस समय धान की फसल खेतों में तैयार है और किसानों के धान खरीद हेतु सरकारी क्रय केंद्र लगाए जाने हैं वहीं कच्चा आढ़तियों द्वारा भी खरीद शुरुआत की जाएगी।
बैठक में किसानों ने हर हाल में 1 अक्टूबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू करने, कच्चा आढ़तियों द्वारा भी धान खरीद प्रारंभ किए जाने तथा सरकारी क्रय केंद्र और कच्चा आढ़तियों द्वारा धान विक्रय करते समय किसानों के साथ किए जाने वाले शोषण और समय पर भुगतान आदि संबंधी समस्याओं पर चर्चा किया।
वहीं किसानों ने शासन प्रशासन से मांग किया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर हर हाल में 1 अक्टूबर से धान खरीद प्रारंभ किया जाए ताकि किसानों का धान समय से तौल हो जाए और भुगतान भी हो जाए। वहीं किसानों ने कहा कि क्रय केंद्रों पर हर साल शोषण किया जाता रहा है, कच्चा आढ़तियों द्वारा खतौनी लेकर उनकी खतौनी का दुरुपयोग किया जाता है लेकिन इस वर्ष किसानों के साथ शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं किसानों ने कच्चा आढ़तियों द्वारा भी किसानों के साथ किए जा रहे शोषण का विरोध किया।
साथ ही किसानों ने कहा कि यदि किसानों के साथ शोषण बंद नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान कुछ किसानों ने किसान यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण करी जहां यूनियन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने बताया कि किसानों का धान खरीद सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से 1 अक्टूबर से हर हाल में शुरू कर दिया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी धान क्रय केंद्रों पर तथा कक्षा आढ़तियों द्वारा किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।