भारत विकास परिषद ने 2 भाईयो को लिया गोद , पढ़ाई का सारा खर्च सदस्यों के द्वारा होगा

स्थानीय समाचार

गाजीपुर

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी मण्डल ब्यूरो वाराणसी 

भारत विकास परिषद ने 2 भाईयो को लिया गोद , पढ़ाई का सारा खर्च सदस्यों के द्वारा होगा

 

अध्यक्ष सुजीत कुमार को इस नेक कार्य के लिए चारो तरफ से बधाई मिल रही है 

 

गाजीपुर/नन्दगंज:- भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुजीत कुमार जब हनुमान गढ़ी बरहपुर पुल के पास मन्दिर मे दर्शन करने पहुँचे तब उनकी नजर वहाँ 2 बच्चों पर पड़ी ये दोनों मंदिर की सेवा कर रहे थे और भजन गुनगुना रहे थे उनकी उम्र अभी पढ़ाई करने की थी तब परिषद के अध्यक्ष इनसे बात चित की और इस दौरान दोनो भाई ने अपनी कहानी सारी बतायी सुजीत कुमार ने बताया कि राम 8वी कृष्णा 4वी क्लास में है पिता का नाम चन्दन कश्यप गांव बरहपुर के है वृंदावन में बंसीवट में रहते थे वहां पर मकान टूटने के कारण वहां से गांव आना पड़ा पूजा पाठ का कार्य इन बच्चों के पिता जी करते थे गांव वापसी के बाद बच्चों को पढ़ने में असमर्थ रहे अब भारत विकास परिषद शाखा मौनी बाबा , नन्दगंज , गाज़ीपुर इनको पढ़ाने का सारा जिम्मा लिया इनके पढ़ाने में जो भी खर्च होगा फीस , ड्रेश, किताब कॉपी सब परिषद के द्वारा होगा यहाँ ये भी बता दे कि कुछ वर्ष पहले ये बच्चें वृंदावन में पढ़ाई कर रहे थे किसी हालात के चलते ये वहाँ से गांव आ गए जिसके कारण पढ़ाई में बेवधान आ गया पर जब अध्यक्ष सुजीत कुमार ने इनसे बात चित की तो इनकी पढ़ाई की जिग्यासा देख कर अपने परिषद के सदस्यों से बात की सभी ने सहर्ष इनको पढ़ने की बात कही फिर सुजीत कुमार कोटा ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल पुनिता सिंह खुसबू से सम्पर्क करके इन दोनों भाईयों का एडमिशन करवाया इनके पिता चंदन कश्यप ने भारत विकास परिषद के इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और कहाँ की हम सबका शौभाग्य है जो परिषद ऐसे कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है उन्होंने अध्यक्ष सुजीत कुमार , सचिव प्रवीण कुमार पंकज , कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार लव , महिला सयोजक श्रीमति कुमकुम जी और सभी सदस्यों का आभार ब्यक्त किया