गाजीपुर
संवाददाता:md Aquib
एकता बाल समिति के द्वारा ग्राम सभा मुस्तफाबाद मे किया गया किया गया भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*
शादियाबाद/गाज़ीपुर – बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने के लिए तमाम तरह के कैडर व कार्यक्रम के आयोजन किया जाता है इसी क्रम में मुस्तफाबाद के ग्राम वासियों ने अपने मन में यह विचार विमर्श किया कि हमारे ग्राम सभा में जितने भी लोग नौकरी पेशे में रहते हैं वह बाबासाहेब के संविधान की देन है ,उनकी बदौलत नौकरी करने का अधिकार मिला है तो क्यों नहीं हम सभी ग्रामवासी एक दिन अपनी छुट्टी निकाल कर के बाबासाहेब के प्रांगण में एक भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का आयोजन किया जाए कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजकुमार के नेतृत्व में शुभारंभ करने के लिए टीम गठित की गई और यह कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ जिसमें मुख्य अतिथि रहे जखनिया विधानसभा के फायरब्रांड विधायक बेदी राम उनके द्वारा सबसे पहले बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात जनता को संबोधित किया गया उन्होंने बताया कि बाबासाहेब विश्व के सबसे श्रेष्ठ विद्वानों में विद्वान थे उनकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति नहीं ले सकता है उनका उद्देश्य समाज में समतामूलक समाज की स्थापना करना महिलाओं को बराबरी का अधिकार देना समाज से छुआछूत जैसी मानसिक बीमारी को दूर करना इस देश को चलाने के लिए सुंदर संविधान को रचने का कार्य किया और अपने संबोधन में बताया कि इस देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले वह बाबा साहेब का नाम लेती हैं वह कहती हैं बाबा साहब ना होते तो आज हम यहां नहीं होते लेकिन कुछ ऐसे विचारधारा के लोग हैं जिन्हें बाबासाहेब ने समाज में बराबरी का हक दिया ।वह बाबा साहेब का नाम लेने से कतराते हैं कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ अंजू जी ने बताया कि आज बाबा साहेब की यह देन है हम महिलाओं को नौकरी पेशे में अधिकार मिला है सबसे पहले हमें शिक्षित होना होगा जो चाहेंगे वह मिलेगा ग्राम प्रधान प्रतनिधि हरेंद्र कुमार ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया बताया कि हम सभी को बाबासाहेब की विचारधारा पर चलने का काम करेंगे उन्होंने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना ही गुर्रायेगा कार्यक्रम के दौरान आत्माराम( उपाध्यक्ष) डॉ राजकुमार (कोषाध्यक्ष) मोहित कुमार (कोषाध्यक्ष) अनिल कुमार प्रबंधक, डॉ दुर्गेश कुमार , (संयोजक) प्रोफेसर दुर्ग विजय कुमार(मंच संचालक),डॉ अरविंद कुमार जी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार उमाशंकर राम ,पंकज कुमार ,अरुण कुमार, संतोष कुमार, डॉ अंजू, सोनू कुमार, सूरज कुमार, मनोज कुमार दशरथ राम गौतम कुमार समस्त एकता बाल समिति एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।




