जश्न के साथ निकाला गया बारावफात का जुलूस

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: गुरुवार को दरियाबाद के अलियाबाद में बारावफात का जुलूस निकाला गया। जुलूस के चलते चौराहे पर भीड़ देखने को मिली। बारावफात जुलूस को आल्हनमऊ से निकलकर अलियाबाद केन्हौरा होते हुए अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के बाजिदपुर तक गई और वापस आल्हनमऊ पहुंची। जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड दिखी। जगह जगह क्षेत्रीय लोगो द्वारा जुलूस में आए लोगो के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।ईद-ए-मिलाद के रूप में जाना जाने वाला, मिलाद-उन-नबी पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

यह उत्सव मुहम्मद के जीवन और उनकी शिक्षाओं की भी याद दिलाता है। मिलाद-उन-नबी इस्लामी पंचांग के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। सुन्नी विद्वानों ने ईद मिलाद-उन-नबी मनाने के लिए 12वीं रबी-उल-अव्वल को चुना है। जबकि, शिया विद्वान 17वें रबी-अल-अव्वल को उत्सव मनाते हैं। यह दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक प्रोफेट मोहम्मद की पैदाइश और उनके इस दुनिया से रुखसत होने का दिन है।

रिपोर्ट:राघवेन्द्र मिश्रा

पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल