बाराबंकी: अलग अलग जनपदों और राज्यो में रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस सहित चोरी का मोबाइल व नकद बरामद

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
गुरुवार को डिजिटल डाटा एनालिसिस व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर स्वाट/सर्विलांस व थाना देवा प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय और उ0नि0 कृष्णदेव सिंह की संयुक्त पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों प्रेम कुमार पुत्र पहलवान दास वर्मा और अवधेश कुमार गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद गुप्ता निवासीगण परसौना थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे से दो तमंचा, चार जिन्दा कारतूस, चोरी के 12000 रुपये नकद, चोरी का एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया। उक्त सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 752-753/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न जनपदों सहित अन्य राज्यों में भी रेकी कर चोरी की घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 19 और 20 नवंबर को गुरुद्वारा सदर, थाना कैंट जनपद लखनऊ में आटा चक्की व मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने व 21 नवंबर को कुर्सी तिराहा, थाना देवा जनपद बाराबंकी में मेडिकल स्टोर, जनसेवा केन्द्र, राशन की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल, रुपये व अन्य सामान चोरी करने, देवा फतेहपुर मार्ग सालेहनगर रोड के किनारे टायर की दुकान से पुराने टायर चोरी करने एवं विगत दिनों जमुनहा बाजार थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती में दुकानों से लगभग 40000/- रुपये, एक डीवीआर व किराना का सामान चोरी करने की घटनाएं स्वीकार की गई है।