नानपारा विधायक के गाड़ी पर हुआ बाराबंकी टोल प्लाजा पर हमला

Breaking

 

संवाददाता कृष्ण चंद्र शुक्ला बहराइच

 

बहराइच। जिले के नानपारा विधानसभा क्षेत्र के अपना दल के विधायक के वाहन पर शुक्रवार को लखनऊ जाते समय पथराव कर दिया गया। जिससे उनका वाहन टूट गया। वाहन में विधायक भी मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की। हमले को लेकर जिले में समर्थकों ने नाराजगी है।
साथ ही टोल कर्मियों ने अपशब्द कहे। इससे विधायक नाराज हो गए। वह धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के लोगों में नाराजगी फैल गई। सभी टोल कर्मियों पर कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है। विधायक को समझाने में लगे हैं। समर्थक भी मौके पर मौजूद हैं।