बाराबंकी: बिना हेलमेट साल भर में पकड़े गए साढ़े आठ हजार बाइक सवार

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से मौतें हो रही हैं मगर लोग हेलमेट के प्रति जागरूक नहीं दिख रहे। परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई साल दर साल बढ़ रही है। बीते एक साल में 8769 बाइक सवारों को एआरटीओ ने पकड़ कर कार्रवाई की है। सड़क सुरक्षा माह व यातायात माह के जरिए भले ही पुलिस, परिवहन विभाग वाहन चालकों को जागरूक करता है जिससे बाइक सवार हेलमेट पहनें मगर कई लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करता। यही सड़क हादसे में मौत की प्रमुख वजह बन रही है। सिर्फ परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2021 में बगैैर हेलमेट करीब पांच हजार बाइक सवार पकड़े गए। वहीं बीते एक साल में 8769 बाइक सवारों को एआरटीओ ने पकड़ कर कार्रवाई की है। सड़क सुरक्षा माह के तहत जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है वहीं गुलाब का फूल व हेलमेट वितरित कर बाइक चलाने वालों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इन सबके बावजूद लोग हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में रुचि कम ही दिखा रहे हैं और हादसे के समय ज्यादातर मामलों में सिर पर चोट मौत का कारण बन रही है।

लखनऊ : एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब-बीयर, 10 से 20 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

हेलमेट की स्ट्रिप भी लॉक करना जरूरी
मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार टू व्हीलर चलाने वाले हर व्यक्ति को हेलमेट पहनना अनिवार्य है, साथ ही हेलमेट को ठीक तरीके से भी पहना जाना आवश्यक है। चालक चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं लेकिन उसके स्ट्रिप को लॉक नहीं करते, जिससे दुर्घटना होने पर हेलमेट के निकलकर बाहर होने की आशंका बढ़ जाती है। यातायात के नियमों के अनुसार ऐसा न करने पर चालान काटा जा सकता है।

एआरटीओ प्रवर्तन दल द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है। बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों सचेत करने के साथ ही कार्रवाई की जाती है। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य है।

अंकिता शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन

लखनऊ : एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब-बीयर, 10 से 20 रुपये तक बढ़ेंगे दाम