आजमगढ़: विश्वकर्मा पांचाल संगठित होने का लिया संकल्प

आजमगढ़। विश्वकर्मा भगवान के वंशज पांच पुत्रों – मनु, मय, त्वेष्टा, शिल्पी और दैवज्ञ – को संगठित कर समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। यह निर्णय स्वर्णकार धर्मशाला, आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लिया गया।
इस आयोजन की पहल विश्वकर्मा पांचाल सोहनलाल वर्मा के प्रयास से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता सोहनलाल वर्मा ने की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद्माकर वर्मा, समाजसेवी डॉ. बिकेन्द्र शर्मा, शिवमोहन शिल्पकार, पतरू राम विश्वकर्मा, आशीष वर्मा, अरुण वर्मा, राजकुमार आशीर्वाद, बृजेश शर्मा, मोनू विश्वकर्मा, भाजपा नेता उमेश विश्वकर्मा और शशिकांत विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज के होनहार बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को सम्मानित भी किया गया।




