आजमगढ़ मंडल ब्यूरो रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट:
चांदपुर में ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन की चौपाल संपन्न, संगठन की मजबूती पर जोर
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत चांदपुर गांव में सोमवार सायं ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांव निवासी पत्रकार रामनरायन राय उर्फ बबलू राय के आवास परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में जितेंद्र राय, संजय राय, डॉ. दिवाकर राय, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, डॉ. विजेंद्र राय, रामानुज राय, सुधीर राय, हरिवंश राय सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज में एकता कायम रखने तथा स्वजातीय बंधुओं के उत्थान पर जोर दिया। वक्ताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बेहद आवश्यक बताया।
साथ ही आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भीमबर स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “भगवान परशुराम की जय” व “हर हर महादेव” के नारों के साथ संपन्न हुआ इस मौके पर सुभाष राय, सूरज प्रकाश राय, मनीष राय, सिंम्पू राय, बृजेश राय, श्रवण कुमार राय, अशोक कुमार राय,उमेश राय, सुधीर राय ,अरुण राय, रामबचन राय, रिंकू राय, राजेंद्र राय, टंडन राय,मान राय, राजेश राय आदि लोग मौजूद रहे आईये सुनते हैं लोगों ने क्या कुछ कहा




