- संवाददाता आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़रौनापार (आजमगढ़) । रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी राजबहादुर पुत्र स्वर्गीय अनरसी राम उम्र 45 की बीती रात 9 बजे के करीब घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर छोटी खोजौली के पास रोड पार कर रहे सांड से बाइक सवार टकरा गई, जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए, घायल को परिजनों ने ले जाकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, और इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की बड़े भाई हीरा राम ने बताया कि राज बहादुर अपनी ससुराल विजयापार से आ रहे, थे कि गांव से 1 किलोमीटर पहले रोड पार कर रहे सांड से बाइक टकरा गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए, परिजन राजबहादुर को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी रात में ही इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई । मृतक के पास एक लड़का और एक लड़की है । मृतक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था । 2 दिन पहले ही घर आया हुआ था । 8 फरवरी 2024 को लड़की की शादी तय हुई थी, मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था, और काफी दिनों से अपने परिवार के साथ अलग रहता था, वहीं पर घटना के बाद पत्नी सुनीता का रो रो कर बुरा हाल है । सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया




