आजमगढ़ मंडल हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट
राष्ट्रहित में संगठन का विस्तार, नारी शक्ति को मिला नेतृत्व का अधिकार
- आजमगढ़ जनपद में देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे संगठन राष्ट्रीय सनातन सेवा भारत ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनपद आजमगढ़ की समाजसेवी पूजा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा), उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया है।
पूजा सिंह, जो दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं आजमगढ़ आइकॉन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, अपने मृदुल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और सेवा भावना के लिए क्षेत्र में काफी सम्मानित मानी जाती हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि पूजा सिंह अपने नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी और समाज में सनातन संस्कृति के मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नारी शक्ति का जागरण अत्यंत आवश्यक है और जब महिलाएं नेतृत्व में आती हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की गति और तेज हो जाती है।
यह नियुक्ति न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी और सशक्त बनाएगी।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए पूजा सिंह ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी तथा “सनातन का संदेश घर-घर तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।” उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा में सदैव अग्रणी रहेंगी और सनातन के ध्वज को कभी झुकने नहीं देंगी। नारी शक्ति के सशक्त नेतृत्व के साथ संगठन अब नए जोश और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।




