आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा और आगामी दुर्वासा स्नान मेला को लेकर दुर्वासा धाम का किया स्थलीय निरीक्षण

Agriculture Breaking
संवाददाता राम आशीषसिहआजमगढ़ठपूजा एवं स्नान के मद्देनज़र घाटों की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, एनाउंसिंग पॉइंट आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें: जिलाधिकारी

पुलिस के अधिकारी छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा के मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखे: वरिष्ठ पुलिस

आजमगढ़ । जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने रविवार को दुर्वासा धाम घाट पर छठ पर्व एवं स्नान पर्व के दृष्टिगत घाटों का निरीक्षण किया और पूरे दुर्वासा धाम का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा शुरू हो चुकी है, छठ पूजा के मद्देनज़र घाटों की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, एनाउंसिंग पॉइंट आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि एनाउंसिंग पॉइंट बनाया जाए, जहां से आवश्यक सूचनाओं को प्रसारित किया जाए ।  जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जन सहयोग से बनाए गए मझुइ नदी का पुल  जिसकी रेलिंग टूटी हुई है उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश

अधीक्षक। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने निर्देशन में पुल में हुए गड्ढो की मरम्मत कराएं तथा मिट्टी का कार्य भी करवाया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के समय मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गए गड्ढों को तत्काल जेसीबी लगाकर समतल कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला क्षेत्र में कहीं कोई गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी तहबरपुर/मिर्जापुर को निर्देशित किया कि छठ पूजा व आगामी मेला को लेकर भी मेला क्षेत्र में साफ सफाई एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर ली जाए। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील किया कि आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जो मानक तय किए गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका सम्मान करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने मौके पर उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की छठ पूजा और आगामी दुर्वासा में पडने वाले कार्तिक पूर्णिमा के मेले को लेकरको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला में कहीं से कोई अप्रिय घटना एवं चेन स्नेचिंग जैसी कोई वारदात नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छठ पूजा और आगामी कार्तिक पूर्णिमा के मेले में सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के चारों प्रवेश द्वारों पर बैरिकेटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाए, जिससे बड़े वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिए आने वाली व्रती महिलाओं को और आगामी कार्तिक पूर्णिमा के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कहीं कोई समस्या का सामना न करना पड़े और सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार, सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार, खंड विकास