आज़मगढ़। जिले के थाना पवई क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय हलचल मच गई, जब हत्या के तीन वांछित अभियुक्त पुलिस

Agriculture Breaking

संवाददाता राम आशीष सिंहआज़मगढ़। जिले के थाना पवई क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय हलचल आज़मगढ़। जिले के थाना पवई क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय हलचल मच गई, जब हत्या के तीन वांछित अभियुक्त पुलिस घेराबंदी में फंस गए। काली पल्सर पर सवार आरोपियों ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। बाकी दो आरोपियों को पुलिस ने सकुशल दबोच लिया। तीनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की थी।

बात दे कि पवई थाना क्षेत्र के ओरील गांव में बृहस्पतिवार को 23 वर्षीय नरेंद्र बिंद की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में मृतक के पिता रामकिशुन बिंद की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती समेत 5 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ था कि सिर पर चोट लगने से ही युवक की मौत हुई थी।

पुलिस हत्या के वांछित अभियुक्तों की तलाश में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र पुलिस टीम के बीती रात कस्बा पवई क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या में शामिल तीन युवक काली पल्सर पर ओरिल की ओर से सुम्हाडीह मार्ग की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ पर घेराबंदी की।

कुछ देर बाद संदिग्ध पल्सर दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर युवकों ने भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसी बीच एक आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायर किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें आरोपी नीरज के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। दो अन्य आरोपी शिवशंकर उर्फ शंकर और सूरज उर्फ मंटूको मौके से ही पकड़ लिया गया। घायल नीरज को सीएचसी पवई भेजा गया।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते 13 नवंबर को तड़के उन्होंने नरेन्द्र बिन्द को चकरोड पर रोककर डंडों से पीट-पीटकर हत्या की और शव छोड़कर भाग निकले। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद हुए। गई, जब हत्या के तीन वांछित अभियुक्त पुलिस