आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में रविवार शाम करीब 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब 13 वर्षीय किशोरी

Agriculture Breaking

संवाददाता रामअशीष सिंहजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में रविवार शाम करीब 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब 13 वर्षीय किशोरी घर के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे जबरन उठा लिया।पीड़ित पिता के अनुसार, किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ गई थी। आरोप है कि करीब आधा दर्जन युवक मौके पर पहुंचे और बड़ी बहन को बलपूर्वक उठाकर ले गए। जब छोटी बहन ने शोर मचाया और विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात मारकर गिरा दिया तथा धमकी दी, “अगर थाने गई तो जान से मार देंगे।छोटी बहन किसी तरह घर पहुँचकर घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक आरोपी किशोरी को लेकर फरार हो चुके थे। अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर नाबालिग के अपहरण व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा तत्काल बरामदगी की मांग की है।इस संबंध में मुबारकपुर थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण जैसा प्रतीत नहीं हो रहा है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।