लालपुर पांडेयपुर में 10 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवा नाला इलाके में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। स्थानीय नागरिकों की तत्परता से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

पुलिस का आधिकारिक बयान

इस गंभीर मामले पर एडीसीपी नीतू कात्यायन ने मीडिया से बात करते हुए घटना की पुष्टि की और जानकारी दी:सूचना: “आज हमें 112 पर सूचना मिली थी कि मिलन विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने 10 वर्ष की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है और अभद्र घटना को अंजाम दिया है।”पुलिस कार्रवाई: सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस और 112 नंबर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।सत्यता: मौके पर बच्ची भी मिली। घटना की सत्यता पाए जाने के बाद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान: अभियुक्त का नाम मिलन विश्वकर्मा है और वह भगवा नाला क्षेत्र के पास ही रहता है।घटना का विवरण: बच्ची का परिवार कबाड़ उठाने का काम करता है। मिलन विश्वकर्मा ने बच्ची को प्रलोभन देकर रूम के अंदर बुलाया और अप्रिय घटना को अंजाम देने की कोशिश की।आगे की कार्रवाई: पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और संगीत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ से एक गंभीर अपराध होते-होते टल गया और आरोपी तुरंत पुलिस की गिरफ्त में आ गया।