संवादाता वसीम खान मुहम्मदाबाद गोहना। मंगलवार को अतरारी गांव में RAF मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर ने गांव के हर कोने को इलाज से जोड़ दिया। सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई और शाम तक कुल 165 मरीजों की जांच और उपचार किया गया।
शिविर में सबसे अहम भूमिका निभाई डॉ. नलिनी सिंह ने, जिनके पास बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी परेशानियां लेकर पहुंचीं। डॉ. नलिनी सिंह MBBS, MS हैं और स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने महिलाओं को खुलकर बात करने का मौका दिया और गंभीर मामलों को न केवल सुना, बल्कि मौके पर इलाज भी किया। संक्रमण, यूरीन इंफेक्शन, इनफर्टिलिटी, कमजोरी और टाइफॉइड जैसी बीमारियों को लेकर आई महिलाओं ने राहत की सांस ली। गांव की कई महिलाएं पहली बार किसी महिला डॉक्टर से सलाह ले पा रही थीं।






