गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय की 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

स्थानीय समाचार

गाजीपुर: जेल में बंद मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के खिलाफ योगी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। आज रविवार को जिले में मुख्तार के करीबी अंगद राय की 10 करोड़ से ज्यादा मूल्य की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया। मोहम्मदाबा थाना क्षेत्र के चक रशिद जफरपुरा शहरी मौजा में जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और तहसीलदार विजय प्रताप के नेतृत्व में मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बता दें कि अंगद राय बिहार के भभुआ जिला जेल में शराब तस्करी के मामले में बंद है। इससे पहले 9 मई 2023 को भांवरकोल थाना इलाके के शेरपुर कलां गांव में अंगद राय की 7.25 करोड़ की संपत्ति को जिला प्रशासन ने कुर्क किया था। रविवार को अंगद राय की मोहम्मदाबा थाना इलाके में 196 हेक्टेयर भूमि यानी 1960 वर्गमीटर (गाटा संख्या 628/1) को कुर्क किया गया। इस भूमि की सरकारी कीमत 3 करोड़ 52 लाख से ज्यादा है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ से ज्यादा की आंकी गई है।

राशिफल: 21 मई, 2023