राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा रामसनेहीघाट शुक्रवार को रामसनेहीघाट तहसील परिसर में स्थित जन सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न हुआ। लेखपाल संघ के चुनाव में संजय कुमार रावत तहसील अध्यक्ष हैदरगढ़ व पर्यवेक्षक कपिल देव कनिष्ठ उपाध्यक्ष तहसील फतेहपुर चुनाव अधिकारी रहे। इनकी देखरेख में निर्वाचन संपन्न कराया गया। लेखपाल संघ उपशाखा रामसनेहीघाट के अध्यक्ष निर्विरोध अश्वनी कुमार मिश्रा बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य निर्विरोध बने। इसके साथ ही मंत्री शशांक जैन उप मंत्री चंद्रभान तिवारी कोषाध्यक्ष अजयदीप सिंह ऑडिटर शिव शंकर गुप्ता भी निर्विरोध चुने गए।
