संत शिरोमणि रविदास जयंती समरसता का पावन पर्व (अशोक यादव)

Uncategorized

संत रविदास जयंती पर उनके आदर्शों को आत्मसात।

घटारो गाज़ीपुर।

घटारो मेआजाद समाज पार्टी के यूथ ब्रिगेड के तत्वाधान में प्रधानपतिनिधि अशोक यादव की अध्यक्षता में रविदास जयंती समारोह आयोजित किया गया आज के दिन संत शिरोमणी कवि रविदास जी की जयंती मांघी पूर्णिमा के दिन प्रतिवर्ष मनाई जाती है आज के दिन युवकों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई जाती है संत श्री रविदास जी के चित्रों पर तमाम बयोबृध व नवयुवक सर्वप्रथम माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने का काम किया आज के दिन संत रविदास जी के बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया ऐसे दौर में संत रविदास जी की प्रासंगिकता बढ़ जाती है आज की युवक इन महापुरुष के आदर्शों का निर्माण कर समाज के विकास में प्रभावी भूमिका निर्वहन करने की आवश्यकता है संत रविदास जाति पंथ के भेदभाव से दूर समरस समाज की स्थापना के लिए उन्होंने अपने व्यक्तित्व समाज की स्थापना के लिए संपूर्ण समाज का विवेक जागृत किया उनके विचार और दर्शन हम सब का पद प्रदर्शन करते रहेंगे प्रमुख समाजसेवी लौटन राम ने कहां  कि संत रविदास जी ने सर्वप्रथम हिंदू और मुस्लिम एकता स्थापित करने का प्रयास किया उन्होंने कहा कि हम सब राम और रहीम को एक समझा करें उनका कहना था कि मंदिर मस्जिद एक है, इनमें अंतर नाही, रविदास राम रहमान का झगड़ा कोउ, रैदास हमारा राम जोई, सोइ है रहमान , काबा काशी जानि यहि, दोनो एक समान संत रविदास जी छुआछूत जात-पात की घोर विरोधी थे इनके द्वारा सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भावना रखने का उपदेश जन-जन को दिया जाता था इस समारोह में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव पूर्व प्रधाननगेंद्र चौहान प्रधानपतिनिधि अशोक यादव प्रधान पद के भावी उम्मीदवार राहुल यादव लोटन राम पूर्व पधान वेदप्काश प्रमुख रूप से आजाद समाज पार्टी के नवयुवक वर्ग के सदस्य उपस्थित रहे।