मॉडिफाइड साईलेन्सर के विरुद्ध अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस द्वारा 1 वाहन (बुलेट) सीज एवं 10 मॉडिफाइड साइलेन्सर जब्त किया

PRESS RELEASE

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट में मॉडिफाइड साइलेन्सर एवं बिना नम्बर प्लेट/दूषित नम्बर प्लेट के साथ संचालन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक-19.02.2026 को थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा प्रचलित अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए मिश्रा कॉम्पलेक्स मलदहिया मार्केट लहुराबीर के पास चेक किया गया तो दो पहिया बुलेट चालक द्वारा अपनी बुलेट संख्या-UP65FS9897 में सामान्य साइलेन्सर निकलवाकर मॉडिफाइड साइलेन्सर लगवाया जा रहा था, उसी दौरान मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को स्टार्ट कराकर चेक किया गया तो मॉडिफाइड साइलेन्सर की ध्वनि सामान्य से अत्यधिक तीव्र पायी गयी। उक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज करते हुए वाहन चालक से मॉडिफाइड साइलेन्सर खरीदे जाने के संदर्भ में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मैनें मिश्रा कॉम्पलेक्स मलदहिया मार्केट लहुराबीर में आर०के० आटो पार्ट्स की दुकान से खरीदा है। थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा उक्त बताए हुए दुकान की चेकिंग की गयी तो दुकान से 08 मॉडिफाइड साइलेन्सर बरामद किये गये। इस प्रकार कुल 10 मॉडिफाइड साइलेन्सर (सीज वाहन सहित) बरामद किये गये। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-38/2026 धारा-3(5),270 बीएनएस व मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 190 (2) में अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 रोहित तिवारी चौकी प्रभारी पानदरीबा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 4. मुख्य आरक्षी भरत यादव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 5. मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार तिवारी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 6. आरक्षी अमित कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।