15 अप्रैल को होगा आरबीट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन

EXCLUSIVE

एटा
सत्यवान सिंह चौहान
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 15 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को आरबीट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस आरबीट्रेशन विशेष लोक अदालत से पूर्व आज श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी, आरबीट्रेशन विशेष लोक अदालत, एटा के साथ समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के साथ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के विश्राम कक्ष में बैठक आहूत की गयी। जिसमें नोडल अधिकारी द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को इस विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद चिन्हित करते हुए निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक का संचालन श्री कैलाश कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा किया गया। इस बैठक में अली रज़ा, विकास गुप्ता, सुबोध भारती, राम बाबू यादव, विनोद कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एटा आदि उपस्थित रहे।